डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम त्यौहार बहुत ही धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के डुमरी, इसरी, लक्ष्मणटुंडा, रोशना टुंडा, ठाकुरचक ,कोरियाडिह, पोरदाग,असुरबंध, डूमरचूटीयो, कूलगो आदि स्थानों पर अखाड़ा लगाया गया था। इन सभी अखाड़ों पर पुलिस प्रशासन के लोग उसी जगह पर जिस जगह पर अखाड़ा लगा हुआ था,जब तक अखाड़ा समाप्त नहीं हो गया तब तक पुलिस प्रशासन जमे रहे। इन अखाड़ों में एक से एक बढ़ कर एक करतब दिखाये गये ၊ वहीं दूसरी ओर निमियाघाट थाना क्षेत्र के खेतको मिलन मैदान में मोहर्रम के दिन मुसलमानों के द्वारा अखाड़ा का आगाज किया गया ၊ जिसमें 4 गांव के लोग बहुत अधिक संख्या में अखाड़ा के जगह पर उपस्थित हुए। खेतको, कर्माटोंगरी, लोहेडिह,योगेडिह के लोग बहुत अधिक संख्या में उपस्थित हुए। निमियाघाट थाना की तरफ से पुलिस प्रशाशन एएसआई बिकेश कुमार मेहरा के नेतृत्व में पूरे पुलिस बल के साथ अखाड़ा जगह पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। जहां पर पूरे शांति ढंग से मोहर्रम का अखाड़ा में मुसलमानों के द्वारा एक से एक बढ़कर करतब दिखाया। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने कहा की सभी जगह पर शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम मनाया जा रहा है अभी तक कहीं से ऐसा खबर नहीं आया है जहां जहां घुमा सभी जगह पर शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का अखाड़ा शांतिपूर्ण से किया गया ၊ इसमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह , इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार राम ,निमियाघाट थाना प्रभारी शशी रंजन कुमार मजिस्ट्रेट डुमरी प्रखंड राजीव नयन , एएसआई विकेश कुमार मेहरा, लोहेडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि श्री कारू महतो, पं0 स0 प्रतिनिधि मंटू कुमार, मो0 सरफुद्दीन अंसारी, शहबान अंसारी ,जमीर अंसारी ,अख्तर अंसारी, अब्दुल अंसारी, मैजीउद्दीन अंसारी, कयूम अंसारी, करीम अंसारी, इदरीश मियां, बसीर अंसारी ,जुबेर अंसारी, जाकिर अंसारी मुख्य रूप से अखाड़ा स्थाल पर उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment