Featured Post

एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार,नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा,एसपी

#एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार। #नक्सलियों की उलटी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा गिरिडीह: गिरीडीह पुलिस को एक बार ...

Friday, September 21, 2018

नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल, लड़की ने लगाई थी जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप

राँची ၊ चुटिया थाना की पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किए चुटिया के कि कृषणापुरी के रहने वाले भरत कुमार नाम के व्यक्ति को आज जेल भेज दिया। नाबालिग के अपहरण की सूचना पुलिस को 2 दिन पहले ही मिली थी लेकिन गुरुवार को इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी चुटिया थाना में दर्ज कराई गई थी जिसे कल ही चुटिया पुलिस ने भरत कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिक लड़की ने पुलिस के सामने आरोपी भरत कुमार पर जबरदस्ती घर में दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाई है।

पहले से दो शादी किया है आरोपी ने

बता दें आरोपी पहले से दो शादी किया है उसके पहले पत्नी से तीन बच्चा है और दूसरी पत्नी से दो बच्चा है उसके बाद भी 15 साल की नाबालिक लड़की को झांसे में लेकर भगाया गया था और उसे अलग घर में रखा गया था ।इसी मामले को लेकर लड़की के परिजनों के  द्वारा अपहरण की प्राथमिकी चुटिया थाने में दर्ज कराई गई थी ।उसके बाद  पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
नाबालिक लड़की को झांसे में लेकर भगाने के मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि, भारत कुमार नाम के व्यक्ति के द्वारा मेरी लड़की को जबरदस्ती अपहरण करके ले गया था।वहीं आरोपी भरत कुमार का कहना है कि लड़की खुद मेरे घर आई थी मैंने उसका अपहरण नहीं किया था।
लड़की ने लगाई जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लड़की ने आरोपी व्यक्ति भरत कुमार पर गंभीर आरोप लगाई है। लड़की ने अपने बयान में कही है कि यह व्यक्ति मेरे साथ अपने घर में जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।इसी को लेकर आज लड़की का मेडिकल जांच भी कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment