Featured Post

एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार,नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा,एसपी

#एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार। #नक्सलियों की उलटी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा गिरिडीह: गिरीडीह पुलिस को एक बार ...

Friday, January 11, 2019

एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार,नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा,एसपी

#एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार।


#नक्सलियों की उलटी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा

गिरिडीह: गिरीडीह पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता हाथ लगी है।गिरीडीह एसपी सुरेन्द्र झा की अगुवाई में पीरटांड व खुखरा दोनों थाना क्षेत्र के एक एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।


पीरटांड़ से बार बार मिल रही सफलता के बाद गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह एसपी सुरेन्द्र झा की अगुवाई में पीरटांड़ व खुखरा दोनो थाना क्षेत्र के एक एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।यह दोनों गिरफ्तारी कुड़को के जंगल पहाड़ी से विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तारी की गई है। 


गिरफ्तारी अभियान टीम में एएसपी दीपक कुमार, खुखरा थाना प्रभारी अनिल उरांव, पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय, हरलाडीह के सहायक कमांडेंट अमर कुमार शामिल थे। बताया जाता है कि कुड़को के जंगल पहाड़ी में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घमभरिया निवासी गुलुआ सोरेन उर्फ सुरेश सोरेन व कुड़को निवासी शिवा तुरी को विस्फोटक सामग्री से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों एक पुल पर बड़ी विध्वंस घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इन दोनों के पास पांच पाइप बम, पच्चीस जिलेटिन व पच्चीस पावर जेल भी बरामद किया गया है। गुलुवा के इशारे पर ही ये नक्सली वारदात को अंजाम देता था।इन दोनों नक्सलियों पर अब तक वर्ष 2004 में पांच पुलिस कर्मियों की हत्या करने, डुमरी रोड के पूल उड़ाकर एसआईएस वाहन उड़ाने व एक छोटू नामक चौकीदार की हत्या करने का भी आरोप है। गिलुवा सोरेन की तलाश गिरिडीह पुलिस को लंबे समय से थी वह एक करोड़ के इनामी माओवादी सेंट्रल कमिटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के सिफहसलाह था। प्रयाग को कहां और किस से मुलाकात करना है इसकी जवाबदेही गिलुवा को रहती थी वही प्रयाग के व्यवस्थापक के रूप में सक्रिय रहता था। वर्ष 2019 की शुरुआत होते ही गिलुवा की गिरफ्तारी सबसे बड़ी सफलता मानी जा सकती है। बहरहाल वर्ष की शुरुवात होते ही गिरिडीह पुलिस ने झारखंड पुलिस के मुखिया डीके पांडेय की ड्रीम प्लांनिग को आगे बढ़ाते हुए नक्सलियों को डेमेज करने की मुहिम की गति को रफ्तार दे दिया और यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि एसपी सुरेन्द्र झा के कुशल नेतृत्व से महज एक साल के अंदर पारसनाथ पहाड़ से नक्सलियों के पांव लगभग उखड़ चुके है।

Thursday, January 10, 2019

Young delegation from the indian film industry met the Honourable PM

Young delegation from Bollywood

A courtesy meeting turned into a very uplifting dialogue. Talked about how the industry has always played an important role building a better nation, a better society through entertainment. 

Spoke about various issues concerning the Industry and thanked and acknowledged PM for GST change and giving space to the industry to connect.

Many interesting ideas were discussed and the young delegation is excited to contribute more with more energy for the country.

गिरिडीह: जमुआ में भारी संख्या में ग्रामीणों ने थामा 'आप' का दामन,आप की सफेद टोपी पहन जतायी आस्था

गिरिडीह: गुरुवार को जमुआ प्रखंड के फतहा पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। लोगों ने कहा लाल, पीले, हरे बहुत सारे झंडों के विभिन्न दलों को हमने देख लिया। हम गरीबों की लड़ाई लड़ने की किसी में कूवत नहीं है। सभी सिर्फ़ वोट की राजनीति करते हैं। अब हम सभी आम आदमी पार्टी के बैनर तले न्याय और इंसाफ की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुके हैं। 

फतहा पंचायत भवन मैदान जुटे सैकड़ों महिलायें ,नौजवान, किसान, दुकानदार, छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहन कर पार्टी के साथ कदम-ताल करते हुए सामाजिक लड़ाइयों को लड़ने की शपथ ली।


मौके पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सामाजिक न्याय की हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। गरीब, निसहायों, मजदूरों, वंचितों पर सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। यह सरकार अपने सरकारी मातहतों के द्वारा लगातार गरीब जनता पर जुल्म ढाने का कार्य कर रही है। विरोध करने और सवाल पूछने पर निर्दोष जनता के ऊपर झूठे मुकदमें लादे जा रहे हैं। जमुआ का फतहा भी ऐसे ही निरंकुश कार्रवाई का शिकार हुआ है। यहां जनवितरण के कुछ बिचौलियों के बहकावे पर एक जनसेवक ने जहां सत्यापन के नाम पर गरीबों के राशन कार्ड छीन लिया, वहीं उसका विरोध करने और सवाल पूछने पर गांव के ग्यारह निर्दोष जनता के ऊपर गैरजमानती मुकदमें भी लाद दिया। बताया इतना सब कुछ होने पर भी आश्यर्च है कि खुद को जनता का रहनुमा बताने वाले यहां के कथित जनप्रतिनिधि और दूसरे अन्य दलों के लोग प्रशासन के पक्ष में खामोश है। जनता ने अपनी रखवाली औऱ खुशहाली के लिए इन्हें जिताया और जितने के बाद ये चंद सिक्कों के लिए जन-विरोधी कार्य में लग कर बिचौलियों को सरपरस्ती में लगे हुए हैं। 

कार्यक्रम को जमुआ विधानसभा प्रभारी महबूब अंसारी, यूथ विंग के जिला सचिव अभिषेक सिन्हा, पार्टी के श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार शर्मा, प्रखंड सचिव तैयब अंसारी, युवा नेता नन्दन बर्णवाल, संजय विकास, जागेश्वर महथा, युसूफ अंसारी, खलील अंसारी,  मो. ईमामुल अंसारी, मो. अली बख्स, मुमताज अंसारी, जलील अंसारी, मो. मिनहाज अंसारी ने भी संबोधित किया ।

 मौके पर सोमर यादव, जाकिर अंसारी, गणेश रविदास, बद्री पांसी, प्रकाश साव, शिवम साव, बद्री साव,नसीमा खातुन, शहीदा खातुन, अनकी देवी, टिना देवी, आशा देवी, बेगम खातुन, शहनाज खातुन, मंजू देवी, शकुंतला देवी सहित सैकडों की संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।

गिरिडीह नागरिक विकास मंच के बैनर तले उसरी बचाओ आंदोलन को तेज करने हेतु बैठक

उसरी नदी का जलस्तर घटने से गिरिडीह में हो सकती है जल संकट - विनायक कुमार सिंह।

गिरिडीह नागरिक विकास मंच के बैनर तले उसरी बचाओ आंदोलन को तेज करने को लेकर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई।

बैठक की अध्यक्षता गोविंद ने की ၊ उन्होंने बताया कि उसी का जलस्तर अवैध बालू उठाव के कारण गिरता जा रहा है और जिला प्रशासन खनन विभाग सभी मौन बनकर तमाशा देख रहे हैं नागरिक विकास मंच ने कई बार इस विषय में उनका ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास भी किया लेकिन वे लोग अब तक नींद से नहीं जगे हैं यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में निश्चित रूप से यह जल संकट भयावह रूप लेगा और गिरिडीह जल संकट से उभर नहीं पाएगा।

बैठक में शामिल नागरिक विकास मंच के संयोजक विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन उसी को लेकर राजनीतिक नहीं आस्था से जुड़ा हुआ है और हर एक मानव को जल की आवश्यकता है यह एकमात्र नदी है जो हमारे शहर से सटी हुई है लेकिन अवैध बालू उठाव के कारण पानी का स्तर नीचे जा रहा है और नदी में गंदे पानी का बहाव से जल दूषित होता जा रहा है इस विषय में नागरिक विकास मंच ने जिला उपायुक्त माइनिंग ऑफिसर एसडीओ आदि को लिखित रूप से प्रतिवेदन देकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया है बावजूद इसके अब भी अवैध बालू उठाव जारी है निश्चित रूप से आने वाले गर्मी के मौसम में जल की संकट गिरिडीह को घेरने वाली है।

बैठक में लल्लन सिन्हा, विनोद सिंह, सुमन सिन्हा, योगेश्वर महथा, सुखदेव सिंह, अजय कुमार, राहुल ताती मोहम्मद शमीम चंदन कुमार आदि शामिल थे।

Wednesday, January 9, 2019

रामगढ़ :'उड़ान' एक पहचान सामाजिक संस्था के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रामगढ़ ၊

आज दिनांक 8 जनवरी 2019 को उड़ान एक पहचान सामाजिक संस्था के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ၊ इस रक्तदान शिविर 37 यूनिट रक्त जमा हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि अनमोल सिंह,तिलक बहादुर,VBDA झारखंड रांची शाखा के सहायक सचिव के विजय गांगुली संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात रक्त वीरों ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग किया ! 07.01.2019  ब्लड बैंक में खून की किल्लत के चलते 28 थैलासेमिया बच्चे जिनका हिमोग्लोबिन 5 से भी नीचे 3-4 दिनों से ब्लड की इंतजार में हैं!

रक्त कोष में रक्त की भीषण कमी देखते हुए यह Camp लगाया गया ! यह Camp उड़ान एक पहचान सामाजिक संस्था द्वारा vbda रांची शाखा के सहयोग से RIMS रक्तकोष के लिए लगाया गया,! संस्था के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी लोगों से अपील किया कि वो रक्तदान जरूर करें,क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है!रक्तदान शिविर में मुख्य रुप से रवि मिश्रा, तिलक सुरेंद कुमार, रविंद्र कुमार,अरुण कुमार अग्रवाल,रोशन सिंह,विवेक सिंह,काली कुमार नायक,सिंघेश्वर राय,रवि शंकर प्रसाद,जयप्रकाश,अशोक सोनू कुमार,बिट्टू कुमार, इमरोज अंसारी,सूरज मालाकार, शहबाज कुरेशी,संदीप कुमार ,Zalnab, किरण संकर,प्रदीप कुमार ,अनुज कुमार ,प्रीतम प्रजापति, विंध्याचल पांडे अजय कुमार मंजेश कुमार पिंटू गुप्ता पंकज कुमार विकास कुमार पवन गुप्ता सनी सिंहा अनिल साब अनूप मिश्रा के अलावा बहुत से रक्त वीरों ने रक्तदान किया।

कृषि मेला में जिप अध्यक्ष ने कहा-'किसानों को उन्नत खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए'

गिरिडीह: कृषि मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गिरिडीह झंडा मैदान में कृषि विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मुकुंद दास कृषि पदाधिकारी बृजेश दुबे सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक एसडीएम राजेश प्रजापति आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त मुकुंद दास ने कहा कि कृषि मेला विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके फसल का बेहतर मुआवजा दिलाना बेहतर तरीका बताना और उपज में किस प्रकार वृद्धि लाया जाए इसकी जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिप अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि किसानों को उन्नत खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए तभी आज के समय में वह सही रूप से खेती का लाभ ले पाएंगे।

जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति सजग है और उनके विकास को लेकर चिंतित भी आने वाले समय में किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला परिषद की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी हम सब उस में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी बृजेश दुबे यदुनंदन पाठक जिप अध्यक्ष राकेश महतो उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान उप विकास आयुक्त मुकुंद दास एसडीएम राजेश प्रजापति समेत सैकड़ों किसान शामिल थे।

देशव्यापी हड़ताल, बीमा कर्मचारियों में तीन लाख कर्मचारी हड़ताल पर

*देशव्यापी हड़ताल बीमा कर्मचारियों में तीन लाख कर्मचारी हड़ताल पर*


*दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने में जुटे बीमा कर्मचारी संघ*

गिरिडीह: अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ द्वारा दो दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर गिरिडीह में हड़ताली कर्मचारियों ने बीमा कार्यालय के सामने दुसरे दिन भी जमकर धरना प्रदर्शन किया।

हड़ताल की अगुवाई कर रहे कर्मचारी संघ के नेता धरम प्रकाश सचिव हजारीबाग अनुमंडल ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती यह हड़ताल इसी प्रकार चलता रहेगा यह चेतावनी हड़ताल है जो दो दिवसीय है यदि इस पर सुनवाई नहीं हुई तो यह हड़ताल विकराल रूप लेगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हम सभी कर्मचारी जाने को विवश हो जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो या हमारे राज्य के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री की लापरवाही का परिणाम होगा जिसकी नुकसान की सारी जवाबदेही इन माननीयों पर होगी।

हड़ताल में शामिल बीबीएसआर के सचिव मृदुल कांति दास ने कहा कि बीमा प्रीमियम पर जीएसटी लगाना आम जनों के साथ सरकार की धोखाधड़ी है। उन्होंने जानकारी दी लगभग पूरे देश में तीन लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं जो इस वक्त हमारा साथ दे रहे हैं आने वाले समय में पुल 22 करोड़ कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर होंगे।

बताते चलें कि देश के 10 केंद्रीय श्रम संगठन संगठनों एवं स्वतंत्र फेडरेशन एवं एसोसिएशन के आह्वान पर यह दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई थी जो दूसरे दिन भी पूर्ण रूप से सफल रही बीमा कर्मचारियों एवं दैनिक भोगियों ने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के बैनर तले बीमा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर जमे रहे।

हड़ताल की अध्यक्षता मंडली अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता तथा नेतृत्व धर्म प्रकाश ने किया बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि गिरीडीह जिला में बैंकिंग बीमा क्षेत्र का कोई भी प्रतिष्ठान में 2 दिनों तक कार्य नहीं किया है क्योंकि यह हड़ताल आम जनता किसानों बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर किया गया है इसलिए उनका भी समर्थन हम सब को भरपूर मिला केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आवाम का जीना दूभर हो चुका है तथा बेरोजगारी की फौज खड़ी हो रही है ऐसे में सरकार को अपनी नीतियों का अवलोकन अवश्य करना चाहिए।

इस हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार से निम्नलिखित मांगों को रखा गया है-

# देश में न्यूनतम मजदूरी प्रतिमा ₹18000 लागू किया जाए।

# देश के किसानों का ऋण माफ किया जाए।

#नई पेंशन स्कीम एनपीएस को वापस किया जाए।

#बीमा प्रीमियम एवं दवाइयों पर जीएसटी नहीं लिया जाए।

#बीमा क्षेत्र सहित तमाम प्रतिष्ठानों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए।

हड़ताल के दूसरे दिन बीमा कर्मचारियों ने रैली निकालकर शहर का भ्रमण किया और जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

धरना प्रदर्शन में जटमेट चटर्जी सचिव बीएसएसआर, अभिजीत दान अध्यक्ष बीएसएसआर सुरेश प्रसाद सिंहा कोषाध्यक्ष बीएसएसआर लक्ष्मी नारायण गुप्ता धर्म प्रकाश विजय कुमार अनुराग मुर्मू सोमनाथ झा संहिता सरकार कुमकुम बर्मा सुनील कुमार वर्मा संजय शर्मा पंकज कुमार रोशन कुमार अंकुर चक्रवर्ती विजय कुमार राजाराम डेनियल मरांडी संजय कुमार शर्मा प्रदीप कुमार प्रदीप प्रसाद अरविंद मुर्मू विजय मंडल अभय कुमार विनय कुमार राजेश कुमार उपाध्याय नागेश्वर प्रसाद संजय गुप्ता सहित सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।